राज्य

यूपीः आजमगढ़ में मंडलीय पोल्ट्री कॉनक्लेव और कुक्कुट निवेश सम्मेलन का हुआ आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः आजमगढ़ में मंडलीय पोल्ट्री कॉनक्लेव और कुक्कुट निवेश सम्मेलन का हुआ आयोजन

सेवा संकल्प अभियान के तहत आजमगढ़ में मंडलीय पोल्ट्री कॉनक्लेव और कुक्कुट निवेश सम्मेलन का आयोजन किया गया। मंडलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में मंडलायुक्त सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य पोल्ट्री क्षेत्र को बढ़ावा देना और किसानों व उद्यमियों को स्वरोजगार तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम में आजमगढ़ मंडल के अलग-अलग जिलों से पोल्ट्री किसान और उद्यमी शामिल हुए। अपर निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. केपी सिंह ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और सम्मेलन के उद्देश्यों की जानकारी दी। सम्मेलन में बैंक ऋण, वित्तीय सहायता, कुक्कुट विकास नीति-2022, विभागीय योजनाओं और पोल्ट्री क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

विशेषज्ञों ने पोल्ट्री फार्म की स्थापना, बेहतर प्रबंधन, उत्पादन बढ़ाने और रोगों से बचाव के उपाय बताए। संयुक्त निदेशक पोल्ट्री डॉ. अश्विनी तिवारी और उप निदेशक पोल्ट्री डॉ. बृजेश कुमार त्रिपाठी ने किसानों और उद्यमियों को तकनीकी व व्यावहारिक जानकारी दी। सफल पोल्ट्री उद्यमियों ने अपने अनुभव भी साझा किए।

बाइट- डॉ. अश्विनी तिवारी, संयुक्त निदेशक पोल्ट्री, लखनऊ

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।