राज्य

यूपीः आजमगढ़ में रक्तदान में पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर मंडलीय चिकित्सालय, 18,342 यूनिट ब्लड कलेक्शन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः आजमगढ़ में रक्तदान में पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर मंडलीय चिकित्सालय, 18,342 यूनिट ब्लड कलेक्शन

आजमगढ़ के मंडलीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक ने रक्तदान के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिले में अब तक 18,342 यूनिट रक्त का कलेक्शन किया गया है, जो निर्धारित लक्ष्य का 72.2 प्रतिशत है।

रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए जिले में लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही आम लोगों के प्रमुख कार्यक्रमों और उत्सवों में ब्लड डोनेशन मोबाइल वैन के जरिए रक्त संग्रह किया जा रहा है। इस पहल से बड़ी संख्या में लोग रक्तदान अभियान से जुड़ रहे हैं। मंडलीय चिकित्सालय के एसआईसी डॉ.

सतीश चंद कन्नौजिया ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर ब्लड बैंक में बेड की संख्या बढ़ाकर छह कर दी गई है। मोबाइल वैन के माध्यम से सामाजिक संगठनों और विभिन्न आयोजनों में भी रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

बाइट- डॉ. सतीश चंद्र कनौजिया, एसआईसी, मंडलीय चिकित्सालय

बाइट- अखिलेश मिश्रा, रक्तदान आयोजन कर्ता

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रक्तदान एक सामाजिक और चिकित्सा कार्य है, जिसमें लोग अपनी रक्त की एक इकाई दान करते हैं। यह जीवनरक्षक कार्य अस्पतालों में रक्त की कमी को पूरा करता है। आजमगढ़ के मंडलीय चिकित्सालय ने पूरे प्रदेश में रक्तदान के क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया, 18,342 यूनिट रक्त इकट्ठा कर 72.2 प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे प्रदेश में रक्त की उपलब्धता बढ़ी है, जिससे आपातकालीन उपचार और सर्जरी में सहायता मिलती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है; रक्तदान से स्वास्थ्य सेवाओं की विश्वसन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।