राजनीति

यूपीः अलीगढ़ में जेपीएस राठौर का दावा—एमएलसी चुनाव में बीजेपी जीतेगी सभी 11 सीटें

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः अलीगढ़ में जेपीएस राठौर का दावा—एमएलसी चुनाव में बीजेपी जीतेगी सभी 11 सीटें

अलीगढ़ के सर्किट हाउस में 14 अक्टूबर को सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने आगरा खंड स्नातक और शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी एमएलसी चुनाव में सभी 11 सीटों पर जीत हासिल करेगी। जेपीएस राठौर ने कहा कि भाजपा ने राज्यसभा के चुनाव देखे हैं और एमएलसी का चुनाव उससे भी आसान है। उन्होंने कहा कि आगरा खंड से हरिकिशन तिवारी और मानवेंद्र सिंह भाजपा के उम्मीदवार हैं। दोनों प्रत्याशी बड़े बहुमत से चुनाव जीतेंगे। सहकारिता मंत्री ने विश्वास जताया कि प्रदेश में होने वाले विधान परिषद चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

बाइट - जेपीएस राठौर (सहकारिता मंत्री)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।