अपराध

यूपीः अमरोहा में 35 लाख की चोरी का खुलासा, 18 से 20 साल के तीन आरोपी गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः अमरोहा में 35 लाख की चोरी का खुलासा, 18 से 20 साल के तीन आरोपी गिरफ्तार

अमरोहा में पुलिस ने 35 लाख रुपये की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 18 से 20 साल की उम्र के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, चोरी की साजिश वादी निसार अहमद के सगे भतीजे ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर रची थी। मामला हसनपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कायस्थान का है। निसार अहमद अपने परिवार के साथ दिल्ली गए थे।

वापस लौटने पर घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ईदगाह चौराहा कब्रिस्तान के पास से अनस, आसिफ और नूर मोहम्मद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की है।

बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 34 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने चोरी का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है।

बाइट- लखन सिंह यादव, एसपी, अमरोहा

🎙️ जनता का संदेश का मत

युवा अपराध के जाल में फँसने से न केवल वे अपने भविष्य को बर्बाद करते हैं, बल्कि समाज के प्रति भी कर्तव्य का उल्लंघन करते हैं। जब विवाद या लालच हो, तो कानूनी मार्ग अपनाएँ, संवाद से समाधान खोजें, और आत्म-नियंत्रण पर काम करें। हर चोरी का शिकार केवल आर्थिक नुकसान नहीं झेलता, बल्कि उसकी भावनात्मक पीड़ा भी गहरी होती है। समाज को एकजुट होकर शिक्षा, रोजगार और जागरूकता से युवाओं को सही मार्ग दिखाना चाहिए, ताकि वे कानून के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी सीख सकें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।