अपराध

यूपीः अमरोहा में बस-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर, 2 की मौत, 11 घायल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः अमरोहा में बस-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर, 2 की मौत, 11 घायल

अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। मोहम्मदाबाद फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू कर घायलों को बस से बाहर निकाला।

सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, हादसे की वजह बस चालक को नींद आना बताई जा रही है। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों और सड़क पर बिखरे सीमेंट के कट्टों को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने बताया कि बस में अधिकतर नेपाल के मजदूर सवार थे, जो मनाली से घर लौट रहे थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बाइट- अखिलेश भदौरिया, अपर पुलिस अधीक्षक, अमरोहा

🎙️ जनता का संदेश का मत

सड़क दुर्घटना से दो जीवन जा चुके हैं, 11 घायल हुए हैं—यह हमें याद दिलाता है कि तेज़ी और लापरवाही से बचाव नहीं होता। चलिए, हर यात्री और चालक को ट्रैफ़िक नियमों का पालन करने की ज़िम्मेदारी स्वीकार करते हैं। आपातकाल में सहयोग और सहायता से हम ज़रूरतमंदों को राहत पहुंचा सकते हैं। इस घटना से सीखें कि सुरक्षा की प्राथमिकता से जीवन बचाया जा सकता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।