अपराध

यूपी के अमरोहा में मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारंभ, 6 हजार से अधिक महिलाएं और बालिकाएं पैदल मार्च में हुईं शामिल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के अमरोहा में मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारंभ, 6 हजार से अधिक महिलाएं और बालिकाएं पैदल मार्च में हुईं शामिल

शारदीय नवरात्र के अवसर पर अमरोहा में मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर नवीन पुलिस लाइन से कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक तक जनजागरूकता पैदल मार्च निकाला गया। मुख्य अतिथि सांसद कंवर सिंह तंवर ने विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़, पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ हरी झंडी दिखाकर पैदल मार्च को रवाना किया और स्वयं भी इसमें प्रतिभाग किया।

आयोजन में 6 हजार से अधिक महिलाओं और बालिकाओं ने हिस्सा लिया। इनमें महिला पुलिसकर्मी, चिकित्सा विभाग के अधिकारी, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, आशा वर्कर्स, एनसीसी बालिका कैडेट्स, छात्राएं, पीआरडी और महिला होमगार्ड कर्मी शामिल रहीं। पैदल मार्च का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी धनौरा अंजली कटारिया ने किया।

सांसद कंवर सिंह तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के आत्मसम्मान और सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने महिला आरक्षण का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं की प्रगति से देश आगे बढ़ेगा। जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने कहा कि मिशन शक्ति के जरिए महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के साथ उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं, पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने बताया कि मिशन शक्ति फेज-6.0 का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित वातावरण के लिए जनसहभागिता बढ़ाना है।

बाइट- कंवर सिंह तंवर-सांसद,अमरोहा बाइट- डॉ नितिन गौड़-डीएम,अमरोहा

बाइट- लखन सिंह यादव-एसपी,अमरोहा

🎙️ जनता का संदेश का मत

अमरोहा में मिशन शक्ति फेज‑6.0 के पैदल मार्च ने दिखाया कि जब हम अपनी आवाज़ें एकजुट करते हैं, तो समाज में बदलाव संभव है। यह पहल हमें याद दिलाती है कि हर महिला और बालिका को अपने अधिकारों के लिए खड़े होने का अधिकार है। इस प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए, हमें शिक्षा, स्वास्थ्य और समान अवसरों के लिए सामूहिक प्रयास करना चाहिए, ताकि हर व्यक्ति को सम्मान और सुरक्षा मिले।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।