यूपीः अमरोहा में श्री वासुदेव तीर्थस्थल पर नवरात्र महोत्सव की धूम, भजन संध्या में उमड़ रहे श्रद्धालु
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अमरोहा के ऐतिहासिक श्री वासुदेव तीर्थस्थल पर आयोजित नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर शाम हवन-पूजन और आरती के बाद आमंत्रित कलाकार भजनों और आकर्षक धार्मिक झांकियों के जरिए माता रानी की महिमा का गुणगान कर रहे हैं। माता के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय बना हुआ है।
महोत्सव के पहले दिन स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद बुलंदशहर, हरियाणा, चंडीगढ़ और फरीदाबाद समेत विभिन्न स्थानों से आए कलाकारों ने भजन और झांकियां प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में तीन स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं।
महोत्सव का यूट्यूब पर सजीव प्रसारण भी किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालु घर बैठे भजन संध्या का आनंद ले रहे हैं। हर रोज कार्यक्रम के समापन पर माता की महाआरती और प्रसाद वितरण किया जाता है। कार्यक्रम संयोजक अनिल कुमार जग्गा के मुताबिक, महोत्सव का समापन विजयादशमी पर हवन-पूजन और सिंदूर उत्सव के साथ होगा।
बाइट- अनिल कुमार जग्गा, कार्यक्रम संयोजक, अमरोहा