राजनीति

यूपीः अमेठी में सपा के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह का अखिलेश यादव पर हमला, 14 अक्टूबर को भाजपा में होंगे शामिल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026 👁️ 3 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः अमेठी में सपा के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह का अखिलेश यादव पर हमला, 14 अक्टूबर को भाजपा में होंगे शामिल

अमेठी में समाजवादी पार्टी के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। बागी विधायकों की वापसी को लेकर अखिलेश यादव के हालिया बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने पार्टी में कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनकी भूमिका पर सवाल उठाए। राकेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी में कार्यकर्ताओं के हक और सम्मान की बात आने पर उद्योगपतियों, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों, अधिकारियों और परिवार के सदस्यों को चुनाव लड़ाने के लिए प्राथमिकता दी जाती है।

उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल में जनसेवा करने वाला कोई विधायक पार्टी में वापस क्यों जाना चाहेगा। विधायक ने बताया कि 14 अक्टूबर को वह सपा विधायक अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। यह कार्यक्रम गौरीगंज स्थित उनके निजी आवास मंगलम भवन में आयोजित होगा। उन्होंने कार्यक्रम में हजारों समर्थकों के शामिल होने का दावा किया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई नेताओं के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

बाइट- राकेश प्रताप सिंह, विधायक गौरीगंज विधानसभा अमेठी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।