राज्य

यूपी में अतिवृष्टि से राहत-बचाव तेज , सीएम योगी के निर्देश पर फील्ड में उतरे अफसर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी में अतिवृष्टि से राहत-बचाव तेज   ,  सीएम  योगी के निर्देश पर फील्ड में उतरे अफसर

उत्तर प्रदेश में पिछले 48 घंटे से अधिक समय से जारी भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि से हुई जनहानि, पशुहानि और घायलों को 24 घंटे में अनुमन्य मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।

इसके बाद जिलाधिकारी और अन्य अधिकारी फील्ड में उतरकर प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद कर रहे हैं और राहत सहायता पहुंचा रहे हैं। बारिश से क्षतिग्रस्त मकानों और फसलों का भी तत्काल आकलन शुरू कर दिया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता समय से उपलब्ध कराई जाए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।