यूपी के अयोध्या में 10 दिवसीय गुरु पर्व महोत्सव का शुभारंभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अयोध्या के रानोपाली स्थित उदासीन संगत ऋषि आश्रम यानी सत्यनारायण मंदिर में 10 दिवसीय गुरु पर्व महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। महोत्सव के पहले दिन डॉ. स्वामी शिवचंद दास जी महाराज ने संगीतमय भागवत कथा का वाचन शुरू किया। 5 अक्टूबर को गुरु पर्व का मुख्य समारोह आयोजित होगा, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने का कार्यक्रम है।
इसी दिन नारायण संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भी किया जाएगा। महोत्सव के दौरान 3 अक्टूबर को संत भंडारा, 4 अक्टूबर को रामचरितमानस अखंड पाठ और 5 अक्टूबर को पूर्णाहुति के साथ संत अर्चन-वंदन का कार्यक्रम होगा। आयोजन को लेकर आश्रम परिसर में तैयारियां तेज हैं और संतों व श्रद्धालुओं में उत्साह है।
बाइट--- - डॉ भरत दास, महंत उदासीन आश्रम