राज्य

यूपीः अयोध्या में 10 दिवसीय गुरु पर्व महोत्सव का शुभारंभ, 5 अक्टूबर को मुख्य समारोह

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः अयोध्या में 10 दिवसीय गुरु पर्व महोत्सव का शुभारंभ, 5 अक्टूबर को मुख्य समारोह

अयोध्या के रानोपाली स्थित उदासीन संगत ऋषि आश्रम यानी सत्यनारायण मंदिर में 10 दिवसीय गुरु पर्व महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। महोत्सव 7 अक्टूबर तक चलेगा। पहले दिन डॉ. स्वामी शिवचंद दास जी महाराज ने संगीतमय भागवत कथा का वाचन शुरू किया। आयोजन को लेकर आश्रम परिसर में संतों और श्रद्धालुओं में उत्साह है।

महोत्सव के दौरान कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 3 अक्टूबर को संत भंडारे का आयोजन होगा, जबकि 4 अक्टूबर को रामचरितमानस का अखंड पाठ होगा। 5 अक्टूबर को पूर्णाहुति के साथ संत अर्चन-वंदन का कार्यक्रम होगा। 5 अक्टूबर को गुरु पर्व का मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने का कार्यक्रम है।

इसी दिन नारायण संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भी किया जाएगा। आयोजन को लेकर आश्रम में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

बाइट- डॉ. भरत दास, महंत उदासीन आश्रम

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।