यूपीः अयोध्या में 90 करोड़ से विश्वस्तरीय बनेगा रामकथा संग्रहालय, 20 गैलरी में दिखेगी प्रभु श्रीराम की गाथा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रामनगरी अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय को विश्वस्तरीय स्वरूप देने की तैयारी तेज हो गई है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के मुताबिक, संग्रहालय की 20 गैलरी विकसित करने पर करीब 90 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। अगले सप्ताह डीपीआर पूरी करने और 15 दिनों के भीतर टेंडर जारी करने की योजना है।
इसके बाद छह महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि संग्रहालय में भगवान श्रीराम की वंशावली, राम जन्मभूमि का 500 वर्षों का कानूनी इतिहास और उत्खनन में मिले पुरातात्विक अवशेष प्रदर्शित किए जाएंगे। आधुनिक तकनीक के जरिए श्रद्धालु भगवान राम की यात्रा और उनके सामाजिक समरसता के संदेश से परिचित हो सकेंगे।
एक विशेष गैलरी में 15 मिनट का इमर्सिव अनुभव मिलेगा, जिसमें कुबेर टीला, राम मंदिर के परकोटे की परिक्रमा और भगवान के दर्शन का आभासी अनुभव कराया जाएगा। इसके लिए 3D, 7D और वीडियो तकनीक का इस्तेमाल होगा। हनुमान जी की संकट मोचन गैलरी समेत अन्य तैयार गैलरियों को खोलने पर भी निर्णय लिया जाएगा।
संग्रहालय के लिए पुरातात्विक अवशेषों का चयन कर लिया गया है।
बाइट- नृपेंद्र मिश्र, अध्यक्ष राम मंदिर निर्माण समिति