व्यापार

यूपीः अयोध्या में आंधी-बारिश के बीच कार पर गिरा बरगद का पेड़, हादसे एक किशोर की मौत, दूसरा घायल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः अयोध्या में आंधी-बारिश के बीच कार पर गिरा बरगद का पेड़, हादसे एक किशोर की मौत, दूसरा घायल

अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मसौधा बाजार में तेज आंधी और बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भारी भरकम बरगद का पेड़ अचानक एक कार पर गिर गया। हादसे में कार में बैठे दो किशोर दब गए। इनमें आकाश वर्मा नाम के किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा किशोर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोनों किशोर शिवदासपुर शुक्ल का पुरवा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनके बड़े भाई पंकज शुक्ला कार से सामान लेने बाजार पहुंचे थे। वह कार से बाहर निकलकर सामान ले रहे थे, जिससे वह हादसे में बाल-बाल बच गए। तेज आंधी और बारिश के चलते जिले में कई जगह पेड़ और बिजली के पोल गिरने की सूचना है।

इससे प्रयागराज हाईवे पर भी यातायात प्रभावित हुआ।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।