यूपी के अयोध्या में दसवें दीपोत्सव की भव्य तैयारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अयोध्या में दसवें दीपोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। तीन दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत 6 नवंबर से होगी, जबकि 7 नवंबर को मुख्य दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस बार रामनगरी में 30 लाख दीप जलाकर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जमीन पर दीपों की रोशनी के साथ आसमान में 2100 ड्रोन शो के जरिए भगवान राम की कथा को जीवंत किया जाएगा।
राम की पैड़ी पर लेजर शो और सरयू किनारे ग्रीन आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। अयोध्या को भव्य तरीके से सजाया जाएगा और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। राम कथा पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान राम का राज्याभिषेक करेंगे। वहीं, साकेत महाविद्यालय से भगवान राम की जीवन यात्रा पर आधारित झांकी भी निकाली जाएगी, जिसकी तैयारियां पर्यटन और सूचना विभाग कर रहा है।दीपोत्सव की शुरुआत वर्ष 2017 में हुई थी।
पहले आयोजन में 1 लाख 71 हजार दीप जलाए गए थे। इसके बाद 2018 में 3 लाख 1 हजार, 2019 में 4 लाख 4 हजार, 2020 में 6 लाख 6 हजार, 2021 में 9 लाख 41 हजार दीप जलाए गए। वर्ष 2022 में 15 लाख 76 हजार 995, 2023 में 22 लाख 23 हजार और 2024 में 25 लाख 12 हजार 585 दीप जलाकर रिकॉर्ड बनाया गया। वर्ष 2025 के नौवें दीपोत्सव में 26 लाख 17 हजार 215 दीप जलाए गए थे।
मंडलायुक्त राजेश कुमार और जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के मुताबिक सभी विभागों के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार की गई है। राम की पैड़ी से जुड़े सभी कार्य सितंबर के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बार पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 30 लाख दीप जलाकर नया कीर्तिमान बनाने की तैयारी है।बाइट: राजेश कुमार, मंडलायुक्त, अयोध्या
बाइट : शशांक त्रिपाठी, जिलाधिकारी, अयोध्या