राज्य

यूपीः अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां तेज, एक सप्ताह में पूरी होगी टेंडर प्रक्रिया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां तेज, एक सप्ताह में पूरी होगी टेंडर प्रक्रिया

अयोध्या में दुर्गा पूजा और दीपोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर निगम ने दुर्गा पूजा पंडालों में साफ-सफाई और जरूरी सिविल कार्य पूरे करा लिए हैं। वहीं, दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए सजावट और अन्य व्यवस्थाओं पर काम किया जा रहा है। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि दीपोत्सव से जुड़े कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद और पर्यटन विभाग की ओर से तेल, दीया-बाती, टेंट, पंडालों की सजावट और खान-पान की सामग्री से जुड़े पांच टेंडर जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले एक सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद संबंधित कार्य शुरू कराए जाएंगे। नगर आयुक्त के मुताबिक, इस वर्ष भी दीपोत्सव पारंपरिक उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा।

पर्व के दौरान जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। साथ ही लोगों से त्योहारों को सुरक्षित तरीके से मनाने की अपील की गई है।

बाइट- जयेंद्र कुमार, नगर आयुक्त

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।