यूपी के अयोध्या में कंगना रनौत ने रामलला और हनुमान जी के किए दर्शन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
फिल्म अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत आज अयोध्या पहुंचीं। यहां उन्होंने राम मंदिर में रामलला और हनुमानगढ़ी में हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद कंगना रनौत ने कहा कि आज उन्हें रामलला और हनुमान जी के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि पर्वों के इस पावन समय में पूरे देश के लोग अयोध्या धाम के दर्शन करना चाहते हैं।
उन्हें भी आज रामलला और हनुमान जी के दर्शन का अवसर मिला। कंगना ने कहा कि वह प्रसाद लेकर घर जा रही हैं। दरअसल, कंगना रनौत अयोध्या में एक ज्वेलरी शोरूम का उद्घाटन करने पहुंची थीं। उनके अयोध्या आगमन को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला।
बाइट: कंगना रनौत, फिल्म अभिनेत्री