राजनीति

यूपी के अयोध्या पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक... अखिलेश के 350 सीटों के दावे पर साधा निशाना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के अयोध्या पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक... अखिलेश के 350 सीटों के दावे पर साधा निशाना

प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक आज अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद डिप्टी सीएम मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक परिसर गंजा पहुंचे, जहां उन्होंने मेडिकल कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया और डॉक्टरों को संबोधित किया।

मीडिया से बातचीत में बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव के 350 सीटें जीतने के दावे पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा मुखिया दिन में सपने देख रहे हैं। उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल पर गुंडागर्दी और माफियागिरी के आरोप लगाए और कारसेवकों पर गोली चलाने की घटना का जिक्र किया। 8 अक्टूबर को अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर भी उन्होंने निशाना साधा और कहा कि जनता सच्चाई समझती है।

दीपोत्सव को लेकर बृजेश पाठक ने कहा कि इस बार आयोजन पिछले साल से भी ज्यादा भव्य होगा और ऐसा वातावरण बनेगा, जैसे स्वयं प्रभु राम अयोध्या पधारे हों। 2027 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी की 300 से ज्यादा सीटों पर प्रचंड जीत का दावा किया। अखिलेश यादव के AI के इस्तेमाल को लेकर भी डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

बाइट— बृजेश पाठक, डिप्टी सीएम, उत्तर प्रदेश

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।