यूपी के अयोध्या में राजनाथ सिंह ने की वैदिक गणित की पैरवी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अयोध्या के रानोपाली स्थित उदासीन आश्रम में आयोजित गुरु पर्व महोत्सव में कहा कि अगर योगी आदित्यनाथ दोबारा सरकार बनाते हैं, तो वह उनसे प्रदेश के सभी विद्यालयों में वैदिक गणित पढ़ाने का आग्रह करेंगे। उन्होंने योगी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि उनके संरक्षण में शासन व्यवस्था और सनातन व्यवस्था दोनों उत्कर्ष की ओर बढ़ रही हैं।
इससे पहले राजनाथ सिंह ने हनुमानगढ़ी और श्रीराम मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वे रानोपाली स्थित उदासीन आश्रम पहुंचे, जहां संतों ने उनका स्वागत किया। राजनाथ सिंह ने अयोध्या को चेतना, संस्कृति और सभ्यता का केंद्र बताते हुए कहा कि भगवान श्रीराम ने इस धरती को अपने चरणों से पवित्र किया।
उन्होंने राम मंदिर आंदोलन में संतों के योगदान और बलिदान को भी याद किया। राजनाथ सिंह ने संस्कृत को देव भाषा और आध्यात्म की भाषा बताते हुए वैदिक गणित की विशेषता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में भी वैदिक गणित पढ़ाई जाती है।
बाइट---- राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री।