राजनीति

यूपी के अयोध्या में समाजवादी पार्टी के निष्कासित विधायक अभय सिंह 14 अक्टूबर को थामेंगे बीजेपी का दामन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के अयोध्या में    समाजवादी   पार्टी के निष्कासित विधायक अभय सिंह 14 अक्टूबर को थामेंगे बीजेपी का दामन

समाजवादी पार्टी से निष्कासित गोसाईगंज विधायक अभय सिंह 14 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। अमेठी के गौरीगंज में आयोजित कार्यक्रम में वह बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस दौरान बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मौजूद रहेंगे। अभय सिंह पहले भी बीजेपी के मंचों पर नजर आ चुके हैं, लेकिन अब वह औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।

उन्होंने गोसाईगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। हालांकि, उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व उन्हें जहां से चुनाव लड़ने का निर्देश देगा, वह उसका सम्मान करेंगे। अभय सिंह ने बीजेपी की नीतियों और सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने की बात कही।

वहीं, समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने रामचरितमानस के अपमान का मुद्दा उठाया। अयोध्या विधानसभा सीट को लेकर भी उन्होंने बीजेपी की जीत का दावा किया। उनके बयान के बाद प्रदेश की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

बाइट-: अभय सिंह, विधायक गोसाईगंज

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।