यूपी के बदायूं के बिल्सी में रामलीला महोत्सव का शुभारंभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बदायूं के बिल्सी कस्बे में रामलीला महोत्सव का केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा और भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान मेला कमेटी और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का 51 किलो की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि सभी लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलना चाहिए।
उन्होंने विपक्ष का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए सनातन को मिटाना चाहते हैं, लेकिन सनातन न मिटा है और न मिटेगा, बल्कि इसे मिटाने वाले खुद मिट जाएंगे। उन्होंने बिल्सी क्षेत्र के लोगों को रामलीला महोत्सव की शुभकामनाएं भी दीं। वहीं, भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि रामलीला के मंचन से प्रेरणा लेकर सभी लोगों को प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
बाइट:-बीएल वर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्रीबाइट:-हरीश शाक्य, भाजपा विधायक, बिल्सी