अपराध

यूपी के  बहराइच में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के  बहराइच में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल

बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और चेन स्नैचरों के बीच मुठभेड़ हुई। भकला मोड़ पर हुई कार्रवाई में चेन स्नैकर सलमान पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी आरिफ उर्फ तस्लीम को पुलिस ने दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लूटा गया मंगलसूत्र, देशी तमंचा-कारतूस और फर्जी नंबर प्लेट लगी अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी भाई हैं और किराए के मकान में रहकर वारदात करते थे। घायल सलमान का फखरपुर सीएचसी में इलाज चल रहा है।

बाइट — विश्वजीत श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक, बहराइच

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।