अपराध

यूपीः बलरामपुर में अवैध पटाखों की बड़ी खेप बरामद, बरामद पटाखों की कीमत करीब 8 से 9 लाख रुपये

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः बलरामपुर में अवैध पटाखों की बड़ी खेप बरामद, बरामद पटाखों की कीमत करीब 8 से 9 लाख रुपये

बलरामपुर में पुलिस ने अवैध पटाखों की बड़ी खेप बरामद की है। कोतवाली उतरौला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक डीसीएम को रोककर तलाशी ली। पुलिस के मुताबिक, डीसीएम से 70 गत्तों में भरे अलग-अलग प्रकार के पटाखे बरामद हुए हैं। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 8 से 9 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि डीसीएम से अवैध पटाखे महदेइया होते हुए बाबागंज, गोंडा ले जाए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने महदेइया बाजार से पहले नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी में पटाखे मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया। मामले में विस्फोटक अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बाइट - विशाल पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक

🎙️ जनता का संदेश का मत

अवैध पटाखों का व्यापार न केवल समाज को खतरे में डालता है, बल्कि आर्थिक रूप से भी लोगों को फँसाता है। जब हम नियमों का पालन करते हैं और वैध स्रोतों से ही उत्सव मनाते हैं, तो हम न सिर्फ अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, बल्कि अपने समुदाय की शांति और विकास में भी योगदान देते हैं। जिम्मेदारी से काम लें, कानूनी मार्ग अपनाएँ और अपने परिवार व समाज को सुरक्षित रखें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।