यूपीः बलरामपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 192 जोड़ों का हुआ विवाह
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बलरामपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत माया होटल में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विकासखंडों और नगरीय निकायों के 192 जोड़ों का विवाह और निकाह धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के लिए एक लाख रुपये का प्रावधान है।
इसमें 60 हजार रुपये वधू के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजे जाते हैं, जबकि 25 हजार रुपये की उपहार सामग्री और 15 हजार रुपये आयोजन, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाते हैं। समारोह में बलरामपुर सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, जिलाधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विधायक पल्टूराम ने कहा कि पहले विवाह के लिए 10 हजार रुपये का अनुदान मिलता था, जबकि अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में एक लाख रुपये का प्रावधान है। वहीं, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता देने के साथ सामाजिक समरसता को बढ़ावा देती है।
समारोह में मौलवी ने भी योजना की सराहना की।
बाइट- मौलवी, मुस्लिम धर्मगुरु बाइट- पलटू राम, सदर विधायक
बाइट- कैलाश नाथ शुक्ला, तुलसीपुर विधायक