अपराध

यूपीः बलरामपुर में राम नवमी पर देवीपाटन शक्तिपीठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां पाटेश्वरी के दर्शन को लगी लंबी कतारें

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः बलरामपुर में राम नवमी पर देवीपाटन शक्तिपीठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां पाटेश्वरी के दर्शन को लगी लंबी कतारें

शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि पर बलरामपुर स्थित देवीपाटन शक्तिपीठ में मां पाटेश्वरी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं। मां के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा है। श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं।

नवरात्रि के अंतिम दिन मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठान और अन्य मांगलिक संस्कार भी संपन्न करा रहे हैं। मान्यता है कि मां पाटेश्वरी के दरबार में सच्चे मन से प्रार्थना करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यही वजह है कि बलरामपुर के अलावा आसपास के जिलों और दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सतर्क है। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है, ताकि भक्तों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराए जा सकें।

बाइट- सौरभ मिश्रा, श्रद्धालु अयोध्या बाइट- अशोक कुमार, सुल्तानपुर

बाइट- श्रद्धालु बाइट- श्रद्धालु बाइट- प्रवीण सिंह, मंदिर स्वयंसेवक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।