अपराध

यूपी के बलरामपुर में 'शिक्षा की उड़ान'... सीएम योगी ने विद्यार्थियों को बांटे स्टडी टेबल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के बलरामपुर में 'शिक्षा की उड़ान'... सीएम योगी ने विद्यार्थियों को बांटे स्टडी टेबल

वीओ - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर दौरे के दूसरे दिन 'शिक्षा की उड़ान' पहल के तहत विद्यार्थियों को स्टडी टेबल और आशीर्वाद-पत्र वितरित किए... इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया... साथ ही, उन्होंने समाज में नारी शक्ति के योगदान, बेसिक शिक्षा में हुए सुधारों और महिला सुरक्षा को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं भी बताईं... सीएम योगी ने कहा कि बेटी, बहन और हर महिला की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है...

बाइट - योगी आदित्यनाथ, सीएम, यूपी

वीओ - मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित किए बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है... वहीं, बलरामपुर दौरे के दौरान शारदीय नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन किया... उन्होंने विधि-विधान से मां की आराधना कर आशीर्वाद लिया...

इसके बाद मंदिर परिसर स्थित गौशाला में पहुंचकर गोसेवा की.... सीएम योगी ने परंपरा के अनुसार कन्या पूजन भी किया... उन्होंने नौ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं के पांव पखारे और विधि-विधान से उनका पूजन किया... इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति और मंगल की कामना की...

साथ ही सीएम योगी ने मंदिरों में सुगम दर्शन, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल और यातायात की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए... उधर, शारदीय नवरात्रि के पहले दिन उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी... अयोध्या के देवकाली मंदिर, गोरखपुर के काली मंदिर, प्रयागराज के अलोप शंकरी देवी मंदिर, फिरोजाबाद के कैला देवी मंदिर और लखनऊ के चंद्रिका देवी मंदिर में सुबह से ही भक्त दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने लगे...

मंदिरों में मां के जयकारे गूंजते रहे और श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ पूजा-अर्चना करते नजर आए... नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी.... पहले दिन से ही प्रदेशभर के देवी मंदिरों में आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।