राज्य

यूपी के बलरामपुर में सीएम योगी का दो दिवसीय दौरा, 803 करोड़ की 78 विकास परियोजनाओं की सौगात

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के बलरामपुर में सीएम योगी का दो दिवसीय दौरा, 803 करोड़ की 78 विकास परियोजनाओं की सौगात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से बलरामपुर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री ने उतरौला विधानसभा क्षेत्र के बिलरिया गांव में 803 करोड़ रुपये की लागत वाली 78 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री के दौरे के दूसरे दिन शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मां पाटेश्वरी की विधिवत पूजा-अर्चना का कार्यक्रम है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री गौसेवा भी करेंगे। सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर मुख्यमंत्री देवीपाटन मंदिर में बालिकाओं से संबंधित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।