राज्य

यूपीः बलरामपुर में सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के 120 गांवों में चला जागरूकता अभियान, वन्य जीव संरक्षण का दिया गया संदेश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः बलरामपुर में सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के 120 गांवों में चला जागरूकता अभियान, वन्य जीव संरक्षण का दिया गया संदेश

बलरामपुर के भारत-नेपाल सीमावर्ती सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक वन्य जीव सप्ताह मनाया गया। इस दौरान वन्य जीवों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और वन्य जीवों के प्रति संवेदनशील व्यवहार को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। वन्य जीव सप्ताह के तहत जंगल से सटे करीब 120 गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया।

वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों को वन्य जीवों और उनके प्राकृतिक आवास के संरक्षण के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वन्य जीव प्रकृति का अहम हिस्सा हैं और इनके संरक्षण से पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। जरवा इको टूरिज्म क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को भी वन्य जीवों की सुरक्षा, मानव-वन्य जीव संघर्ष कम करने और जैव विविधता बचाने के प्रति जागरूक किया गया।

प्रभागीय वनाधिकारी गौरव गर्ग ने लोगों से अपील की कि वे वन्य जीवों के प्रति संवेदनशील रहें। किसी भी वन्य जीव के दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें। उन्होंने लोगों से प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

बाइट- गौरव गर्ग, प्रभागीय वनाधिकारी सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग बलरामपुर

बाइट- सर्वेश सिंह, स्थानीय

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर बलरामपुर के सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग में 120 गांवों में चलाए गए वन्य जीव सप्ताह के जागरूकता अभियान के बारे में है। 2 से 8 अक्टूबर तक, वन विभाग ने वन्य जीवों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और संवेदनशील व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम चलाए। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सीमावर्ती क्षेत्र में जैव विविधता के संरक्षण को मजबूत करता है और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करता है। आम जनता पर इसका असर यह होगा कि लोग वन्य जीवों के प्रति जागरूक होंगे, संरक्षण के नियमों का पालन करेंगे और प्राकृतिक आव

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।