यूपी बनेगा ग्लोबल टेक्सटाइल हब, 5,196 करोड़ के MOU हुए साइन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 09, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश को वैश्विक वस्त्रोद्योग केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में योगी सरकार ने एक और कदम बढ़ाया है। लखनऊ में आयोजित टेक्सटाइल कॉन्क्लेव में बुनकरों के कल्याण, कौशल विकास, निवेश और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली कई अहम पहलों की शुरुआत की जा रही है। इनमें ‘यूपी टेक्स मित्रा’ पोर्टल भी शामिल है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन पहलों के जरिए प्रदेश की समृद्ध वस्त्र परंपरा को आधुनिक तकनीक, निवेश और नए बाजारों की संभावनाओं से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा किवाराणसी की साड़ी, भदोही का कालीन, लखनऊ की चिकनकारी और बरेली की जरी सिर्फ उत्पाद नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और पहचान हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि टेक्सटाइल पॉलिसी के तहत प्रदेश में 5 हजार 196 करोड़ रुपये के नए निवेश के एमओयू भी साइन किए गए हैं। सरकार का लक्ष्य टेक्सटाइल क्षेत्र में रोजगार, निवेश और उद्यमिता के अवसर बढ़ाने के साथ प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाना है। फ़ाइल फ़ोटो: योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश