यूपीः बाराबंकी में घाघरा-सरयू का रौद्र रूप, राहत और बचाव कार्य जारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बाराबंकी में घाघरा-सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर और लगातार बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। रामनगर तहसील के हेतमापुर में तेज नदी की धारा की चपेट में आने से करीब 150 साल पुरानी मस्जिद नदी में समा गई। मस्जिद और बाबा नारायण दास मंदिर के बीच करीब 20 मीटर की दूरी थी। अब नदी का कटान मंदिर के बेहद करीब पहुंच गया है।
लगातार कटान से किनारे की जमीन नदी में समा रही है और कई परिवार अपना सामान लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। ग्रामीणों को मंदिर और आसपास के घरों को नुकसान की आशंका है। बताया जाता है कि सामान्य परिस्थितियों में सरयू की लहरें मंदिर तक पहुंचकर लौट जाती हैं, लेकिन इस बार कटान तेज है।
बाढ़ खंड विभाग के अधिशासी अभियंता शशिकांत सिंह की निगरानी में मंदिर को बचाने के लिए बचाव कार्य जारी है। एसडीएम रामनगर आकांक्षा गुप्ता और तहसीलदार विपुल सिंह भी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
बाइट- स्थानीय निवासी बाइट- स्थानीय निवासी
बाइट- शशिकांत सिंह (बाढ़ खंड विभाग के अधिशासी अभियंता)