यूपीः बाराबंकी में सेवा संकल्प अभियान का समापन, सतीश शर्मा ने अखिलेश यादव पर जमकर साधा निशाना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बाराबंकी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए गए सेवा संकल्प अभियान का समापन हुआ। जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कन्या पूजन किया और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए।
इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। राज्यमंत्री ने बताया कि अभियान के तहत जिले में स्वच्छता कार्यक्रम, रक्तदान शिविर और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। जरूरतमंदों को आवास, पेंशन और राशन जैसी योजनाओं से जोड़ने का काम भी किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों, महिलाओं, किसानों और युवाओं के हित में काम कर रही है।
अखिलेश यादव के गन्ना किसानों को 24 घंटे में भुगतान के लिए अलग फंड बनाने के वादे पर सतीश शर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि योगी सरकार में 16 लाख से अधिक किसानों के निजी नलकूपों का बिजली बिल माफ किया गया है। किसानों को सोलर ट्यूबवेल और कृषि उपकरणों के लिए भी सहायता दी जा रही है।
दिल्ली में कांग्रेस और सीजेपी के प्रदर्शन पर उन्होंने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि चुनाव में हार के बाद विपक्ष निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाता है। उन्होंने इसे जनता को गुमराह करने की कोशिश बताया।
बाइट- सतीश चंद्र शर्मा, राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार