अपराध

यूपीः बरेली में 3.06 करोड़ की GST चोरी का खुलासा, फर्जी फर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः बरेली में 3.06 करोड़ की GST चोरी का खुलासा, फर्जी फर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

बरेली में फर्जी फर्म बनाकर करीब 3.06 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। एसआईटी और कैंट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मामले के वांछित आरोपी सचिन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले इसी मामले में अमन को जेल भेजा जा चुका है। राज्य कर विभाग की शिकायत पर थाना इज्जतनगर में मुकदमा दर्ज किया गया था।

जांच में ‘मैसर्स जागेश्वर ट्रेडर्स’ के नाम पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। फर्म के घोषित पते पर जांच के दौरान कोई कारोबार संचालित नहीं मिला। आरोप है कि फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के जरिए अनुचित लाभ लिया गया और इसे दूसरे व्यापारियों को भी दिया गया। पुलिस पूछताछ में सचिन ने बताया कि प्रशांत गुप्ता ने अच्छी कमाई का लालच देकर उसके साथियों के दस्तावेज लिए थे।

पुलिस के अनुसार, प्रशांत इस गिरोह का मुख्य सूत्रधार है और पहले भी फर्जीवाड़े के मामले में जेल जा चुका है। एसपी क्राइम मनीष चन्द्र सोनकर ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बाइट- मनीष चंद्र सोनकर (एसपी क्राइम)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।