राजनीति

यूपी के बरेली पहुंचे सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, विपक्ष पर साधा निशाना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के बरेली पहुंचे सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, विपक्ष पर साधा निशाना

यूपी के बरेली में सर्किट हाउस पहुंचे प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने अधिकारियों और बीजेपी पदाधिकारियों से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्राम प्रहरियों के सम्मान और मानदेय में बढ़ोतरी का काम कर रहे हैं। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले सैफई महोत्सव जैसे आयोजनों में सरकारी खजाने का पैसा खर्च होता था, जबकि अब इसका उपयोग ग्राम प्रहरियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षामित्रों, रसोइयों, किसानों और युवाओं के लिए किया जा रहा है।

दिल्ली में विपक्ष के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि विपक्ष अपना अस्तित्व बचाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जनता बार-बार उसे नकार रही है। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वे दिन में सपने देखते हैं और 2027 के चुनाव में उन्हें अपनी स्थिति का पता चल जाएगा। कांग्रेस कार्यालय में विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का चरित्र दर्शाता है।

वहीं, अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती देने वाले बयान पर पलटवार करते हुए राठौर ने कहा कि मिल्कीपुर की जनता पहले ही जवाब दे चुकी है और अगर अखिलेश यादव अयोध्या से चुनाव लड़ते हैं, तो जनता उनकी जमानत जब्त करा देगी।

बाइट: जेपीएस राठौर, सहकारिता मंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।