अपराध

यूपीः बरेली में प्रेम प्रसंग में रंजिश, अंकुश पर तेजाब हमले का आरोपी गिरफ्तार, एक साथी फरार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः बरेली में प्रेम प्रसंग में रंजिश, अंकुश पर तेजाब हमले का आरोपी गिरफ्तार, एक साथी फरार

बरेली में अंकुश पर तेजाब से जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने कासगंज निवासी चन्द्रकेश उर्फ चन्द्रवीर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक कथित साथी फरार है। पुलिस के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले एक युवती से बातचीत को लेकर चन्द्रकेश और अंकुश के बीच विवाद हुआ था।

चन्द्रकेश का युवती से प्रेम प्रसंग था। इसी रंजिश में उसने अपने साथी के साथ मिलकर अंकुश पर तेजाब से हमला करने की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में 7 मार्च 2025 को यादराम वर्मा की तहरीर पर आंवला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण किया, जिसके आधार पर चन्द्रकेश की भूमिका सामने आई।

एसपी साउथ अंशिका वर्मा के निर्देशन में भमोरा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को आंवला-अलीगंज रोड पर अरिल नदी के पुल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

बाइट- अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी, बरेली

🎙️ जनता का संदेश का मत

हिंसा का रास्ता कभी समाधान नहीं देता; प्रेम और सम्मान से विवादों का निवारण करना चाहिए। जब भावनाएँ तीव्र हों, तो संवाद, मध्यस्थता और कानूनी मार्ग अपनाएँ। समाज को चाहिए कि युवा मन में सहनशीलता, सहानुभूति और ज़िम्मेदारी की भावना जगाएँ। पीड़ित के प्रति गहरी संवेदना रखते हुए, हम सबको यह याद दिलाना चाहिए कि हर व्यक्ति की गरिमा और जीवन अनमोल है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।