यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइम टेबल जारी, 5 से 24 फरवरी तक होंगी परीक्षाएं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रयागराज में यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है... यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के मुताबिक, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक चलेंगी... परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी... पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी... परीक्षा के पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि अंतिम दिन संस्कृत और कृषि विषय की परीक्षाएं होंगी।
बाइट: भगवती सिंह, सचिव, यूपी बोर्ड