यूपीः बुलंदशहर में नरौरा में पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं की कार, 5 की मौत, 3 घायल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सड़क हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा नरौरा थाना क्षेत्र में हुआ, जहां तेज रफ्तार ईको कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। कार में एक ही परिवार के आठ लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक, कासगंज जिले के देहली बुजुर्ग गांव निवासी रामदीन अपने परिवार के साथ बुलंदशहर के नरौरा क्षेत्र में स्थित सर्वमंगला भवानी मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।
इसी दौरान उनकी कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में 60 वर्षीय रामदीन, उनके 28 वर्षीय बेटे लोकेंद्र और एक साल की पोती प्रगति समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। डिबाई के एसडीएम रविकांत दुबे ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिबाई से बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।
बाइट- रविकांत दुबे (एसडीएम डिबाई बुलंदशहर)