अपराध

यूपीः चंदौली में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा, जापानी बुजुर्गों को निशाना बनाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026 👁️ 4 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः चंदौली में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा, जापानी बुजुर्गों को निशाना बनाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

चंदौली के मुगलसराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा किया है। स्वाट, सर्विलांस, साइबर सेल और मुगलसराय पुलिस की संयुक्त टीम ने कैलाशपुरी स्थित एक साइबर कॉल सेंटर पर छापा मारकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी बिहार के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी जापानी भाषा सीखकर जापान के बुजुर्ग नागरिकों को निशाना बनाते थे। आरोपी VoIP सॉफ्टवेयर के जरिए जापानी नागरिकों को कॉल करते थे और मोबाइल या लैपटॉप में वायरस होने की बात कहकर उन्हें झांसे में लेते थे। इसके बाद एक वेबसाइट पर पिन डलवाकर रिमोट एक्सेस हासिल किया जाता था।

स्क्रीन तक पहुंच बनाने के बाद ओटीपी और बैंकिंग जानकारी लेकर रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर की जाती थी। पुलिस ने मौके से कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल, नेटवर्किंग उपकरण और पांच कूटरचित आधार कार्ड बरामद किए हैं। एक आरोपी के दो बैंक खातों में जमा करीब नौ लाख रुपये फ्रीज कराए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, मामले में मुख्य सरगना समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच से ठगी की कुल रकम और पीड़ितों की संख्या का पता लगाया जा रहा है।

बाइट- विक्रम दहिया, अपर पुलिस अधीक्षक चंदौली

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।