राजनीति

यूपीः चंदौली में महेंद्र नाथ पांडेय का दावा, विधान परिषद की सभी सीटों पर जीतेगी बीजेपी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः चंदौली में महेंद्र नाथ पांडेय का दावा, विधान परिषद की सभी सीटों पर जीतेगी बीजेपी

चंदौली में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने विधान परिषद चुनाव को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने दावा किया कि विधान परिषद की सभी सीटों पर बीजेपी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के जागरूक मतदाता डबल इंजन सरकार के साथ हैं।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि अगर उनमें मुलायम सिंह यादव का जरा भी पोटेंशियल है, तो वे अयोध्या से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने चुनाव लड़कर दिखाएं। SIR को लेकर राहुल गांधी के आंदोलन पर उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने के बजाय अराजकता को बढ़ावा दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सत्ता नहीं मिलने के कारण विपक्ष माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। ओवैसी के विपक्षी दलों को एकजुट करने के आह्वान पर उन्होंने कहा कि विपक्ष हर चुनाव में एकजुट होता है और फिर बिखर जाता है। वहीं, धरना स्थल बदलने को लेकर राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया।

बैठक में बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बाइट- डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, पूर्व केंद्रीय मंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।