यूपीः चित्रकूट में अंतर्राष्ट्रीय रामलीला उत्सव बना आकर्षण का केंद्र!
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में मंदाकिनी तट पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रामलीला उत्सव लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राघव प्रयाग घाट पर 13 से 19 अक्टूबर तक आयोजित सात दिवसीय उत्सव में देश-विदेश के सांस्कृतिक दल अपनी पारंपरिक शैलियों में रामायण के प्रसंगों का मंचन कर रहे हैं।
चौथे दिन मध्य प्रदेश के उज्जैन और तेलंगाना के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। 3D मंच पर हो रहा यह आयोजन रामकथा की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा को जीवंत कर रहा है। मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने वनवास के दौरान साढ़े ग्यारह वर्ष से अधिक समय चित्रकूट में बिताया था।
उत्सव देखने के लिए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
बाइट - मंजूषा जौहरी, निदेशक, तुलसी शोध संस्थान, चित्रकूट
बाइट - संजय मिश्रा, कार्यक्रम समन्वयक, संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश
बाइट- राम का पात्र, उज्जैन बाइट - सीता का पात्र, उज्जैन
बाइट - कलाकर, तेलंगाना