राज्य

यूपी के चित्रकूट में भदई अमावस्या पर आस्था का सैलाब, मंदाकिनी में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के चित्रकूट में भदई अमावस्या पर आस्था का सैलाब, मंदाकिनी में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

'चित्रकूट में भदई अमावस्या के मौके पर आस्था का सैलाब देखने को मिला। मंदाकिनी नदी के रौद्र रूप वाले स्थान पर आज आस्था का मेला लगा, जहां लाखों श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में आस्था की डुबकी लगाई और कामतानाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर कामदगिरि की परिक्रमा की। प्रशासन के अनुमान के मुताबिक करीब 15 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भीड़ नियंत्रण, यातायात और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

पूरे मेला क्षेत्र को 7 जोन और 22 सेक्टरों में बांटा गया है, जबकि करीब 2 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए 20 से अधिक रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए जगह-जगह भव्य द्वार बनाए गए हैं और मेला क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर लाइटिंग और सजावट की गई है।

श्रद्धालुओं और महंतों ने प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की। उनका कहना है कि बाढ़ के चलते उन्होंने परेशानी की आशंका जताई थी, लेकिन मौके पर व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। भदई अमावस्या की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने 11 सितंबर को जिले में स्थानीय अवकाश भी घोषित किया है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।