यूपीः चित्रकूट में कृषि उत्पादकता में देश में तीसरे स्थान पर, जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को मिला सम्मानित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कृषि उत्पादकता बढ़ाने के प्रयासों में चित्रकूट जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत उत्कृष्ट कार्यों के लिए चित्रकूट को देश के 100 चयनित आकांक्षी जिलों में तीसरा स्थान मिला है। इस उपलब्धि के लिए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को 12 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें श्रेष्ठता प्रमाणपत्र प्रदान किया। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने कहा कि यह सम्मान जिले में कृषि के समग्र विकास और उत्पादकता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है।
उन्होंने इसे जिले के किसानों, कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित कृषि क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों के लिए गौरव का विषय बताया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों की आय बढ़ाने, कृषि उत्पादन में वृद्धि और सतत विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
बाइट - पुलकित गर्ग, जिलाधिकारी चित्रकूट बाइट - जीत लाल गुप्ता, कृषि उप निदेशक चित्रकूट
बाइट - नत्थू लाल, किसान