यूपीः चित्रकूट के पाठा में बदली सरकारी स्कूल की तस्वीर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
चित्रकूट के पाठा क्षेत्र में कभी जहां दस्यु प्रभाव के चलते स्कूलों तक पहुंचना चुनौती था, आज वहीं सरकारी स्कूल शिक्षा और बदलाव की मिसाल बन रहा है। गढ़चपा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास, ICT लैब, साइंस लैब, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों ने बच्चों को नए अवसर दिए हैं। कभी कम उपस्थिति वाला स्कूल आज करीब 50 बच्चे नियमित पढ़ रहे हैं और हॉकी, टेबल टेनिस व साइंस मॉडल जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।