विदेश

यूपी- चित्रकूट में पुल टूटकर नदी में गिरा:घरों में 5 फीट कीचड़ जमा, बिहार में 8 घर गंगा में समाए; हिमाचल में 103 मौतें

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी- चित्रकूट में पुल टूटकर नदी में गिरा:घरों में 5 फीट कीचड़ जमा, बिहार में 8 घर गंगा में समाए; हिमाचल में 103 मौतें

मध्यप्रदेश में भारी बारिश के बाद कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर है। इसके चलते सतना में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। मंदाकिनी नदी में बाढ़ की वजह से यूपी के कुछ हिस्से भी प्रभावित हुए। चित्रकूट के रामघाट पर बना पुल नदी में समा गया।

घरों में 5-5 फीट तक कीचड़ भर गया है। नेपाल में बाढ़ के बाद बिहार के कोसी बैराज और गंडक बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इससे कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं भागलपुर में गंगा में कटाव की वजह से सबौर में 8 घर गंगा में समा गए। हिमाचल में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक कई जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है।

30 जून को मानसून शुरू होने के बाद से अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 103 लोगों की मौत हो चुकी है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर से मौसम से जुड़े अपडेट जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।