राजनीति

यूपी के चित्रकूट में सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावितों को बांटी राहत किट, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के चित्रकूट में सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावितों को बांटी राहत किट, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

चित्रकूट: मंदाकिनी नदी की भयावह बाढ़ के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण और रामघाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद रामायण मेला परिसर में 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को 50 किलो की 26 सामान वाली राहत किट वितरित की।

सीएम ने बाढ़ पीड़ितों से संवाद कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए सरकार पर भरोसा जताया।मुख्यमंत्री ने कहा कि इतनी बड़ी त्रासदी के बावजूद प्रभु श्रीराम और कामतानाथ जी की कृपा से कोई जनहानि नहीं हुई। फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है और आकलन के आधार पर भरपाई की जाएगी।

जिनके घर बह गए हैं, उन्हें पीएम और सीएम आवास योजना के तहत घर दिए जाएंगे, जबकि भूमिहीनों को पट्टा मिलेगा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।