राज्य

यूपी में फसल नुकसान वाले किसानों को 12 अक्टूबर के बाद मिलेगा मुआवजा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी में फसल नुकसान वाले किसानों को 12 अक्टूबर के बाद मिलेगा मुआवजा

खबर यूपी से है, जहां चक्रवात, अतिवृष्टि और बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को 12 अक्टूबर के बाद मुआवजा वितरित किया जाएगा....राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बाढ़ प्रभावित जिलों के अधिकारियों के साथ राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की.....उन्होंने सभी जिलों में फसल क्षति का सर्वे 12 अक्टूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं.....राहत आयुक्त ने कहा कि पात्र किसानों को नियमानुसार सहायता राशि देने के लिए फसल नुकसान का सटीक आकलन जरूरी है।

इसके लिए पानी में डूबी फसलों का डिजिटल सर्वे कराया जाएगा। अधिकारियों को केवल लेखपाल और कानूनगो की रिपोर्ट पर निर्भर न रहने, बल्कि मौके पर जाकर सर्वे की गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मौसम विभाग और स्वचालित वर्षामापी केंद्रों के आंकड़ों के आधार पर वैज्ञानिक तरीके से वर्षा और फसल क्षति का आकलन किया जाएगा।

सर्वे की प्रगति रोजाना राहत पोर्टल पर दर्ज होगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।