अपराध

यूपीः फतेहपुर में सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान जमींदोज, 4 की मौत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026 👁️ 14 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः फतेहपुर में सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान जमींदोज, 4 की मौत

फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र के कस्बे में सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बड़ा हादसा हो गया। घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके से दो मंजिला पक्का मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया। हादसे में मलबे में दबकर चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

धमाका इतना तेज था कि आसपास के आधा दर्जन से अधिक मकानों की छतों और दीवारों को भी नुकसान पहुंचा। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में दबे सात लोगों को बाहर निकालकर जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घटना की जानकारी पर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस के अनुसार फॉरेंसिक और फायर टीम विस्फोट के कारण की जांच कर रही हैं। एहतियातन एसडीआरएफ को भी बुलाया गया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

बाइट- अभिमन्यु मांगलिक, एसपी फतेहपुर बाइट- निधि गुप्ता वत्स, जिलाधिकारी फतेहपुर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।