यूपीः गाजीपुर में बृहद स्वास्थ्य शिविर का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया उद्घाटन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गाजीपुर में विशुद्धानंद फाउंडेशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ समाजसेवी अभिनव सिन्हा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय बृहद स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। खराब मौसम के बीच सड़क मार्ग से पहुंचे उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया है।
शिविर में 30 हजार से अधिक मरीजों का पंजीकरण हुआ है। देश के जाने-माने चिकित्सकों की टीम मरीजों का इलाज कर रही है। बृजेश पाठक ने कहा कि डॉक्टरों से मरीजों के पर्चे पर क्षेत्रीय भाषा का इस्तेमाल करने का आग्रह किया गया है। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया।
अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सपा को अपने काम के नाम पर वोट मांगना चाहिए। इसके बाद डिप्टी सीएम ने विश्वामित्र राजकीय मेडिकल कॉलेज में अमृत फार्मेसी और सिटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया।
बाइट- कृष्ण बिहारी राय, उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, उ.प्र.