अपराध

यूपीः गाजियाबाद में 50 हजार का इनामी फरमान एनकाउंटर में घायल, 100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः गाजियाबाद में 50 हजार का इनामी फरमान एनकाउंटर में घायल, 100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज

गाजियाबाद में क्राइम ब्रांच और लिंक रोड पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश फरमान को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक, फरमान की गिरफ्तारी के लिए डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल और क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल राजपूत की टीम कई दिनों से प्रयास कर रही थी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि फरमान लिंक रोड थाना क्षेत्र में आने वाला है। इसके बाद सूर्य नगर चौराहे पर चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की सफेद फॉर्च्यूनर को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पीछा करने पर आरोपी राधाकुंज के पास कच्चे रास्ते पर पहुंचा और वहां से निकलने का रास्ता बंद होने पर पुलिस पर दोबारा गोली चलाई।

जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, फरमान पर 100 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें लूट, स्नैचिंग, चोरी और गैंगस्टर एक्ट के मामले शामिल हैं। मौके से तमंचा, कारतूस, वाहन चोरी में इस्तेमाल होने वाला उपकरण और फॉर्च्यूनर बरामद हुई है। घायल आरोपी को अस्पताल भेजा गया है।

बाइट- अमित सक्सेना, डीसीपी क्राइम ब्रांच

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।