व्यापार

यूपी के गाजियाबाद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेवा संकल्प अभियान में लिया हिस्सा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के गाजियाबाद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेवा संकल्प अभियान में लिया हिस्सा

गाजियाबाद में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ज्योति यात्रा कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीति देश को ऊंचा उठाने के लिए होनी चाहिए। उन्होंने राजनीति के संधि-विच्छेद के जरिए ‘राज’ और ‘नीति’ का अर्थ भी समझाया।

रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष देश को समर्पित किए हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और देश को मिलकर इसे दुनिया की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हुई है।

स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें सशक्त और मजबूत बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए पुराने नियमों में बदलाव कर नए कानून बनाने की जरूरत है और मोदी सरकार इसी दिशा में काम कर रही है।

बाइट: अशोक कटारिया, प्रभारी मंत्री, गाजियाबाद

बाइट: नरेंद्र कश्यप, राज्यमंत्री, उत्तर प्रदे

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।