राजनीति

यूपी के गोरखपुर में 17 जिलों के शिक्षक मतदाताओं से सीएम योगी ने किया संवाद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के गोरखपुर में 17 जिलों के शिक्षक मतदाताओं से सीएम योगी ने किया संवाद

वीओ - यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षक MLC चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं... इसी कड़ी में सीएम योगी ने सोमवार को गोरखपुर के महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित शिक्षक मतदाता सम्मेलन को संबोधित किया... बीजेपी प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में सीएम योगी ने 17 जिलों से आए शिक्षक मतदाताओं से संवाद किया... इस दौरान जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी ने शिक्षकों के सम्मान, शिक्षा व्यवस्था और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया... साथ ही पिछली सरकारों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए समाजवादी पार्टी को भी निशाने पर लिया...

2 विन बाइट - -- योगी आदित्यनाथ, सीएम, यूपी -

वीओ - इसके साथ ही सीएम योगी ने 2017 से पहले की सरकारों को निशाने पर लेते हुए... उनके राज में कानून-व्यवस्था, विकास और युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर जमकर घेरा...

2 विन बाइट - योगी आदित्यनाथ, सीएम, यूपी -

वीओ - बता दें कि, शिक्षक MLC चुनाव में बीजेपी ने तीन बार के निवर्तमान एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी पर एक बार फिर भरोसा जताया है... और उनका मुकाबला सपा प्रत्याशी कमलेश यादव और निर्दलीय उम्मीदवारों से है... फिलहाल, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 23 अक्टूबर को मतदान होना है, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना होगी... ऐसे में सीएम योगी के शिक्षक मतदाता सम्मेलन से बीजेपी ने चुनाव प्रचार को नई गति देते हुए ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में माहौल बनाने पर जोर दिया है...

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।