राज्य

यूपी के गोरखपुर में 607.7 किलोमीटर रेलमार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 252 करोड़ मंजूर-

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के गोरखपुर में 607.7 किलोमीटर रेलमार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 252 करोड़ मंजूर-

रेल यात्रियों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे में कवच प्रणाली लगाने का काम तेजी से चल रहा है। लखनऊ मंडल के 607.7 किलोमीटर रेलमार्ग पर कवच 4.0 लगाने के लिए 252 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं, डोमिनगढ़ से स्वामी नारायण छपिया के बीच करीब 102 रूट किलोमीटर पर कवच प्रणाली शुरू हो गई है। इस स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली से ट्रेनों की टक्कर रोकने और घने कोहरे में सुरक्षित परिचालन में मदद मिलेगी। स्वामी नारायण छपिया से गोंडा के बीच भी कवच लगाने का काम जारी है। पूर्वोत्तर रेलवे में कुल 2,101 रूट किलोमीटर पर कवच लगाने की योजना है।

बाइट - सुमित कुमार, CPRO पूर्वोत्तर रेलवे

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।